{"_id":"60e89fa88ebc3e31d93edac0","slug":"the-mahant-of-the-temple-was-murdered-by-a-bar-for-not-drinking-charas-the-police-sent-the-accused-to-jail-sambhal-news-mbd3951454137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस न पिलाने पर मंदिर के महंत की सरिया मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस न पिलाने पर मंदिर के महंत की सरिया मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी जेल भेजा
Sat, 10 Jul 2021 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:44 AM IST
सार
जांच पड़ताल के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने चरस नहीं देने पर महंत के सिर पर सरिया मारकर मौत के घाट उतारने की बात कबूली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महंत का शव मिला। वारदात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो आक्रोश पनप गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन
जांच पड़ताल के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने चरस नहीं देने पर महंत के सिर पर सरिया मारकर मौत के घाट उतारने की बात कबूली है।
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में गांव के बाहरी छोर पर झारखंडी महादेव मंदिर है। इस मंदिर के महंत भरत गिरी महाराज (50) की चरस न देने पर गुरुवार देर रात को हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो मुख्य गेट बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो लोेगों ने गेट के नीचे से झांक कर देखा, तो मंदिर परिसर में महंत का शव पड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महंत की हत्या गांव निवासी मोनू वाल्मीकि ने की है। गुरुवार की देर रात को आरोपी चरस लेने गया था, लेकिन महंत ने चरस देने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने महंत के सिर पर सरिया मार दी थी। इससे महंत की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी ने सरिया नजदीक के तालाब में फेंक दी थी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने बताया है कि दो दिन पहले भी उसका महंत से विवाद हुआ था। विवाद के बाद से मंदिर आना बंद कर दिया था। वहीं, गांव गुमसानी निवासी राहुल की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महंत के परिवार की जानकारी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने दावा किया है कि सात दिन के भीतर इस हत्याकांड की चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। वहीं मंदिर के बड़े महंत संतोषपुरी महाराज बनारस गए हुए हैं। उन्होंने फोन पर जानकारी दी कि आठ वर्ष पहले भरतगिरी महाराज को काशी से साथ लेकर आए थे।
महंत की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी निशानदेही पर सरिया भी तालाब से बरामद कर ली गई है। महंत की हत्या चरस न पिलाने और दो दिन पहले हुए विवाद के चलते की गई है। इस मामले में सात दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल कराई जाएगी। चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक,संभल