फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The incident of molestation of a teenager in broad daylight, protested and attacked with a knife

दिनदहाड़े किशोरी से की छेड़खानी, विरोध करने पर कर दिया चाकू से हमला

Wed, 22 Mar 2023 07:10 PM IST
ranjeett ranjeett संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: ranjeett ranjeett Updated Wed, 22 Mar 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
The incident of molestation of a teenager in broad daylight, protested and attacked with a knife
knife चाकू - फोटो : फाइल फोटो

 

विज्ञापन

संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर बैठी किशोरी के साथ आरोपी ने पहले छेड़खानी की। जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू किशोरी की टांग में लगा है। घटना के बाद आरोपी भागकर एक गन्ने केे खेत में पहुंच गया। यहां ग्रामीणों ने घेराव कर लिया और पुलिस को सूचना दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानलेवा हमला, छेड़खानी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी दूसरे समुदाय का है। इस घटना के बाद लोगों में रोष पनप गया।

बुधवार की सुबह 11 बजे करीब 16 वर्षीय किशोरी दुकान पर अपनी 13 वर्षीय बहन के साथ व्रत के लड्डू बना रही थी। इसी दौरान गांव गरवारा मिलक निवासी उवैस आया और किशोरी का हाथ पकड़ने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू किशोरी की टांग पर लगा।
विज्ञापन

 शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। गांव के बाहर ही एक गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी केरल में रहकर मजदूरी करता है। दस दिन पहले ही गांव आया है। आरोपी ने पकड़े जाने के बाद बताया कि वह किशोरी से बातचीत करना चाहता है लेकिन वह बात नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

  इस बात से गुस्सा होकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है। किशोरी के मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed