{"_id":"69557fbfe46cbde7df03c150","slug":"the-hopes-of-the-roadways-bus-stand-and-arto-office-will-be-fulfilled-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-130669-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रोडवेज बस स्टैंड व एआरटीओ दफ्तरकी पूरी होगी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रोडवेज बस स्टैंड व एआरटीओ दफ्तरकी पूरी होगी आस
Thu, 01 Jan 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
संभल। साल 2025 में संभल में रोडवेज बस अड्डे और बहजोई मार्ग पर किसौली में एआरटीओ कार्यालय का निर्माण नहीं हो सका है। हालांकि काम की रफ्तार से वर्ष 2026 में इनका कार्य पूरा होने की उम्मीद है, जिससे आम लोगों को भी सहूलियत मिल सकेगी।
संभल में साल 1991 से रोडवेज बस अड्डा किराये के भवन में संचालित हो रहा है। यहां यात्रियों के लिए सुविधाएं नाकाफी हैं। बैठने के लिए फर्नीचर नहीं है तो टूटी हुई बेंचें हैं। परिसर टूट चुका है। रोडवेज बस अड्डे के लिए मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम के पास तश्तपुर में 3500 वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई। निर्माण की जिम्मेदारी सीएनडीएस निगम को सौंपी गई। 4.30 करोड़ रुपये का बजट भी जारी हुआ। निर्माण कार्य चला लेकिन करीब 40 प्रतिशत कार्य हो गया है। रोडवेज बस अड्डे की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी है।
ऐसा ही एआरटीओ कार्यालय के निर्माण का मामला है। एआरटीओ कार्यालय का निर्माण बहजोई मार्ग पर गांव किसौली में चल रहा है। शासन ने 10.73 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करते हुए दो करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की तो जल निगम मुरादाबाद द्वारा नामित संस्था सीएंडडीएस ने निर्माण कराया।