{"_id":"6866dcf38747749f830ce648","slug":"the-height-of-the-tajis-will-remain-up-to-12-feet-from-the-ground-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-124310-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जमीन से 12 फीट तक ही रहेगी ताजियों की ऊंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जमीन से 12 फीट तक ही रहेगी ताजियों की ऊंचाई
विज्ञापन
संभल। शहर में मोहर्रम के ताजियों का जुलूस बड़ा निकाला जाता है। इस जुलूस में शहर के अलग-अलग इलाके के ताजिये शामिल होते हैं। इन ताजियों की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं रहेगी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि इसके लिए पीस कमेटी की बैठक में सभी को बता दिया गया है। यदि किसी ने ऊंचाई को बढ़ाया तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो संभल के मंडी किशनदास सराय निवासी अल्ताफ हुसैन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने इलाके के ताजिये को 54 फीट ऊंचाई में निकालने के लिए याचिका दायर की थी। जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
शहर में छह जुलाई को मोहर्रम के ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस में शहर के साथ आसपास के देहात के भी ताजिये शामिल होते हैं। इसके लिए लगातार पीस कमेटी की बैठक आयोजित की जा रही हैं। जिसमें महत्वपूर्ण बिंदु ताजियों की ऊंचाई का शामिल है। जिसमें स्पष्ट किया जा रहा है कि ताजियों की ऊंचाई जमीन से 12 फीट तक रहेगी। यदि किसी चीज पर ताजिया रखना है तो उसकी ऊंचाई 10 फीट रहनी चाहिए।
संभल एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि वह ग्रामीण इलाके के लोगों के साथ भी पीस कमेटी की बैठक कर चुके हैं। सभी को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। यदि किसी ने गाइडलाइन का उल्लंघन किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
0000000000
तलवार व अन्य हथियार का प्रदर्शन पड़ेगा भारी
एसपी ने स्पष्ट किया है कि ताजियों का जुलूस निकालते समय किसी भी तरह का हथियार के प्रदर्शन करने पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि तलवार व अन्य धारदार हथियार प्रदर्शन करने पर निगरानी रहेगी। इसके अलावा हुड़दंग भी नहीं करने दिया जाएगा। परंपरागत मार्गों से होकर यह ताजिये निकाले जाएंगे।
0000000000
नाबालिग नहीं लेकर चलेंगे ताजिये
पीस कमेटी की बैठक में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि नाबालिग ताजिये लेकर नहीं चलेंगे। इससे हादसे का खतरा रहता है। ढोल बजाने में भी गहमागहमी नहीं होगी। यदि ऐसा कोई करता दिखेगा तो पुलिस कार्रवाई करेगी। कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस संपन्न कराना है।