फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The head of the village head, who arrived to save the people who were beating, was broken

मारपीट कर रहे लोगों को बचाने के लिए पहुंचे ग्राम प्रधान पति का सिर फोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The head of the village head, who arrived to save the people who were beating, was broken
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों मारपीट हो गई। मारपीट होते देखकर ग्राम प्रधान के पति बीच बचाव कराने पहुंचे तो मारपीट के दौरान उनके सिर में ईंट लग गई। जिससे ग्राम प्रधान पति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे करीब गांव दतावली में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर गांव के ही जगदीश व भूरे सिंह में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों मारपीट करने लगे। जानकारी मिलने पर पहुंचे ग्राम प्रधान पति मुनेश यादव ने मारपीट कर रहे दोनों लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बीच बचाव के दौरान ग्राम प्रधान पति के सिर में ईंट लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घायल मुनेश यादव को निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। ग्राम प्रधान पति मुनेश यादव ने बताया कि गांव के ही जगदीश और भूरे सिंह के खेत के बीच से होकर कच्ची चकरोड जा रही है। जगदीश ने पहले उस पर कब्जा कर लिया और अब भूरे सिंह ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed