फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The head of the Jama Masjid Committee, accused of plotting a riot, will contest the elections.

Sambhal News: बवाल की साजिश रचने के आरोप में फंसे जामा मस्जिद कमेटी के सदर चुनाव लड़ेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The head of the Jama Masjid Committee, accused of plotting a riot, will contest the elections.
जफर अली। - फोटो : जफर अली।
संभल। जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट आगामी विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे। इसका उन्होंने ऐलान कर दिया है। बृहस्पतिवार को फेसबुक पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए पोस्ट की है। इससे संभल की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। बवाल के बाद चर्चा में आए जामा मस्जिद कमेटी के सदर का मानना है कि उनके साथ वर्तमान में काफी जनसमर्थन है। इसको देखते हुए ही उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।चुनाव लड़ने को लेकर जब जामा मस्जिद कमेटी के सदर से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उनके संपर्क में बड़ी संख्या में लोग हैं जो चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें। इसलिए तय कर लिया है कि वह चुनाव लड़ेंगे। किस दल से चुनाव लड़ेंगे इस सवाल पर कहा कि वह कई दलों के संपर्क में हैं लेकिन वह चुनाव किसी दल से भी लड़ सकते हैं और किसी दल से नहीं लड़े तो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था। उसमें जामा मस्जिद कमेटी के सदर पर बवाल की साजिश रचने और गंभीर अपराध में झूठे बयान देने समेत कई गंभीर आरोप हैं। इस मामले में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जेल भी जा चुके हैं। फिलहाल जमानत पर हैं और वह पेशे से अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed