{"_id":"68f2aa5092ffef05a9074f77","slug":"the-grooms-family-was-duped-of-rs-4-lakh-and-the-brides-family-fled-a-day-before-the-wedding-procession-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123805-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लड़के वालों से ठगे चार लाख रुपये, बरात आने से एक दिन पहले लड़की वाले भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लड़के वालों से ठगे चार लाख रुपये, बरात आने से एक दिन पहले लड़की वाले भागे
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। शादी का झांसा देकर लड़की पक्ष ने लड़के वालों से चार लाख की ठगी कर ली और बरात आने से एक दिन पहले घर पर ताला डाल कर भाग गए। पीड़ित बिचौलिया ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। सुनवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने लड़की के माता-पिता के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रजपुरा थाना क्षेत्र के मोलनपुर डांडा के रहने वाले सोमवीर दिल्ली में रह कर मजदूरी करता है। उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। सोमवीर के दूर रिश्ते की भाभी श्रीवती जोकि बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के रहने वाले सोनू की पत्नी हैं। इन लोगों ने बिचौलिया बनकर सोमवीर की शादी कराने का बीड़ा उठाया। श्रीवती ने जुनावई थाना क्षेत्र के चिरबाड़ी गांव में रहने वाली अपनी जेठानी की बहन के बेटे प्रताप सिंह से उसकी बेटी अन्नू की शादी की बात की।
प्रताप ने श्रीवती से बताया मेरे पास पैसे नहीं हैं। आपको दोनों तरफ की शादी का खर्च वहन करना पड़ेगा। लड़का पक्ष इसको लेकर राजी हो गया। 20 सितंबर को लड़की की गोद भराई में तीन लाख रुपये की नकदी, दो जोड़ी तोड़ियां सहित कपड़े आदि देकर शादी तय कर दी। जबकि एक अक्तूबर को बरात लाने की बात हुई। वहीं 29 व 30 सितंबर को शादी का सामान खरीदने के नाम पर लड़की के पिता प्रताप सिंह और मां अंजनी देवी ने टुकड़ों में ऑनलाइन 85 हजार की धनराशि भी ले ली।
लड़की के पिता प्रताप सिंह ने बिचौलिया श्रीवती व सोनू को बताया बदायूं जनपद के दहगवां कस्बे के मैरिज हाल बरात को ठहराया जाएगा। आप एक अक्तूबर को सुबह इंतजाम कराने के लिए जल्दी आ जाना। बिचौलिया श्रीवती एवं पति सोनू दोनों लोग दहगवां पहुंच गए। मगर मैरिज हाल में प्रताप सिंह वहां मौके पर नहीं मिला। तभी मैरिज हाल वालों से जानकारी जुटाई गई तो बताया गया कोई भी मैरिज हाल बुक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
गांव चिरबाड़ी के लड़की पक्ष के घर पर ताला लटका मिला, तब बिचौलिए को ठगी का अहसास हुआ। वहीं श्रीवती के द्वारा थाने में शिकायत की गई। सुनवाई न होने पर 14 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लड़की के पिता प्रताप सिंह व मां अंजनी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मेघपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- -
धरी रह गईं शादी की खुशियां
दूल्हा सोमवीर के बड़े भाई धर्मपाल सिंह ने बताया भाई की एक अक्तूबर को जुनावई थाना क्षेत्र के चिरवारी गांव में प्रताप सिंह के घर बरात जानी थी। बरात में शामिल होने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई थी। दोनों तरफ की शादी करने के लिए प्रताप सिंह को चार लाख रुपये की धनराशि और चांदी की पाजेब तथा अन्य सामान दे रखा था। परंतु शादी से एक दिन पहले लड़की के पिता को मय परिवार के गायब होने के कारण शादी की सभी खुशियां चकनाचूर हो गई है। बरात में शामिल होने के लिए 30 सितंबर को ही रिश्तेदार व बराती घर पहुंच गए थे। सभी लोगों को भरे मन से वापस जाने के लिए कहा।