फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The gram panchayats of Sambhal district will not be affected by the delimitation order

Sambhal News: परिसीमन के आदेश से संभल जिले की ग्राम पंचायतें नहीं होंगी प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The gram panchayats of Sambhal district will not be affected by the delimitation order
संभल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले शासन ने पंचायतों के परिसीमन के आदेश दिए हैं। लेकिन इस आदेश से संभल जिले की ग्राम पंचायतों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इससे अधिकारियों और ग्राम प्रधानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए शासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी तैयारी के पहले चरण में ग्राम पंचायतों के परिसीमन का आदेश जारी किया गया है। इसमें मुख्य रूप से उन ग्राम पंचायतों का परिसीमन किया जाना है, जिनका आंशिक भाग नगर निकाय में शामिल हो गया था। शासनादेश के अनुसार अगर आंशिक भाग निकाय में शामिल होने के बाद भी गांव की जनसंख्या एक हजार है तो वह पंचायत यथावत बनी रहेगी। अगर जनसंख्या एक हजार से कम बची है तो उसे नजदीकी ग्राम पंचायत में शामिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, इस आदेश से संभल जिले की 670 ग्राम पंचायतों में से एक भी प्रभावित नहीं होगी। दरअसल, वर्ष-2020 में संभल जिले में नए सिरे से पंचायतों का परिसीमन हुआ था। जिसके बाद 113 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया। इससे पहले संभल जिले में 557 पंचायतें थीं, जो बढ़कर 670 पहुंच गईं। वहीं, इस अवधि में जिले के तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में परिसीमन संबंधी कोई प्रक्रिया प्रचलित नहीं हुई। वर्तमान में परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हुई तो शासन ने इस पर रोक लगा दी है। इसी कारण वर्तमान में जारी किया परिसीमन का आदेश संभल की ग्राम पंचायतों के गठन को प्रभावित नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
14 साल पुरानी जनगणना पर होंगे चुनाव
पंचायत चुनाव इस बार भी पुरानी जनगणना (2011) के आधार पर ही कराए जाएंगे। इसी आधार पर 2016 और 2022 का चुनाव कराया जा चुका है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की कुल आबादी 21,92,933 है। जानकारों का कहना है कि नई जनगणना के आंकड़े के आधार पर अगर चुनाव कराए जाते तब मौजूदा सीटों की संख्या बढ़कर करीब दोगुनी हो जाती। डीपीआरओ के मुताबिक सभी बीडीओ से सूचना एकत्र की जा रही है। यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। मालूम हो कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल अगले साल 26 मई एवं जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल जुलाई 2026 में खत्म होगा।

0000
ब्लॉक बार पंचायतों की संख्या-

बनियाखेड़ा-79

बहजोई-73

पवांसा-103

संभल-101

असमोली-92

गुन्नौर-69

जुनावई-72

रजपुरा-81
00000000
हमारे जिले में परिसीमन की स्थिति नहीं है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ही पंचायत चुनाव होना है। क्योंकि वर्ष 2021 में जनगणना हुई नहीं है। इसलिए हमें लगता है कि परिसीमन के आदेश से संभल जिले की ग्राम पंचायतें प्रभावित नहीं होंगी।
उपेंद्र कुमार पांडेय, डीपीआरओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed