फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The girl who left her home was found at the dargah after 27 months

Sambhal News: शादी तय होने से खफा होकर घर छोड़ गई युवती 27 माह बाद दरगाह पर मिली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The girl who left her home was found at the dargah after 27 months
बनियाठेर(संभल)। रिश्तेदार युवक से रिश्ता तय होने पर नाराज होकर घर छोड़ने वाली युवती कलियर शरीफ की दरगाह पहुंच गई और वहीं 27 महीने का समय गुजार दिया। इधर, पुलिस तलाश में लगी रही। रविवार शाम पुलिस को युवती कलियर शरीफ दरगाह में मिल गई। युवती ने बताया कि जिस समय वह घर से गई थी तो नाबालिग थी। वह रिश्ता तय होने से नाराज थी, इसके चलते ही घर छोड़ा था।
विज्ञापन

नरौली पुलिस चौकी प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि 23 मार्च 2023 की रात को युवती अचानक लापता हुई थी। अज्ञात के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से लगातार युवती की तलाश की जा रही थी लेकिन वह मिल नहीं रही थी। इस दौरान विवेचनाएं भी बदलती रहीं लेकिन युवती का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

अब एचटीयू के द्वारा इस मामले की विवेचना की जा रही थी। नरौली पुलिस चौकी प्रभारी को भी लगाया गया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि वह तलाश करते कलियर शरीफ पहुंच गए। रविवार की शाम युवती को कलियर शरीफ की दरगाह से बरामद कर लिया है। बताया कि कुछ दिनों पहले जब उन्हें जिम्मेदारी मिली तो वह तलाश करने के लिए कलियर शरीफ दरगाह पर पहुंच गए। वहां युवती मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने बताया है कि वह दरगाह पर मुसाफिर खाने में रहती थी और खर्च चलाने के लिए होटल पर काम कर लिया करती थी। इससे ही उसका गुजारा हो रहा था। वहीं, दूसरी ओर युवती के सकुशल लौटने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजन तो युवती की आस ही खो चुके थे। युवती के पिता दिव्यांग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed