फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Couple on a motorcycle and two children injured after being hit by a car on the highway.

Sambhal News: हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और दो बच्चे घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Couple on a motorcycle and two children injured after being hit by a car on the highway.
बहजोई। मुरादाबाद आगरा हाईवे पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार की टक्कर से बाइक सवार एक दंपती और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार को शाम करीब पांच बजे गांव मदारा के निकट हुआ। इस दुर्घटना में कार भी पलट गई, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। घायलों में थाना कैलादेवी के गांव अमावती खिरनी निवासी सुरेंद्र, उनकी पत्नी नीरज और बच्चे निर्देश व हृदेश शामिल हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र अपने परिवार के साथ गांव सादातबाड़ी स्थित ससुराल से अपने गांव लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कलक्ट्रेट के निकट स्थित निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। घायलों में नीरज की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने बताया कि घायलों का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed