फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The fuse of the transformer blew, the power of more than 100 houses went out

Sambhal News: ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ा, 100 से अधिक घरों की बत्ती गुज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The fuse of the transformer blew, the power of more than 100 houses went out
धनारी। 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में बार-बार फ्यूज उड़ने से गांव धनारी पट्टी लाल सिंह और धनारी पट्टी बालू शंकर की विद्युत आपूर्ति ठप हो रही है। इससे ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में पसीना बहाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लोड ज्यादा होने से रात के समय ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

गांव धनारी पट्टी लाल सिंह में लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से गांव और धनारी पट्टी बालू शंकर के करीब 100 घर जुड़े हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बीते एक सप्ताह से रात के समय लोड ज्यादा होने से ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ जाते हैं। इससे दोनों गांव के लगभग 100 घरों की आपूर्ति ठप हो जाती है और अंधेरा पसर जाता है। रात में बिजली गुल होने से ग्रामीणों को बिना पंखे- कूलर के सोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण आबिद हुसैन ने बताया कि दोनों गांव के ज्यादातर घरों में इन्वर्टर तक नहीं है। ऐसे में बिजली गुल होने की वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के राजेंद्र सिंह, भूप सिंह, धर्मपाल ने बताया कि दिन में लो वोल्टेज की समस्या हो जाती है। इससे बिजली उपकरण तक ठीक से नहीं चल पाते, वहीं, नलकूप न चलने की वजह से किसान फसलों को पानी नहीं लगा पा रहे। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार फ्यूज उड़ने की समस्या विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रख चुके हैं। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिल चुकी है। लाइनमैन से जानकारी लेकर सही कराया जाएगा।
-रोहित मुखिया, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र बबराला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed