{"_id":"668f1d5b1f907a664c0609d9","slug":"the-first-invitation-for-ganesh-fair-was-given-to-lord-ganapati-sambhal-news-c-204-1-chn1001-111634-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गणेश मेले का पहला निमंत्रण भगवान गणपति को दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गणेश मेले का पहला निमंत्रण भगवान गणपति को दिया
Thu, 11 Jul 2024 05:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बुधवार को श्री गणेश मेला परिषद के आह्नान पर एसडीएम नीतू रानी सीता रोड स्थित गणेश मंदिर पहुंची और गणेश मेले और शोभायात्रा का पहला निमंत्रण भगवान गणपति को अर्पित किया।
मेला परिषद के सचिव हरी गोपाल वार्ष्णेय ने बताया कि गणेश जन्मोत्सव सात सितंबर को मनाया जाएगा। साथ ही भगवान गजानन के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मान्यता है कि भगवान गजानन को निमंत्रण भेंट करने से भगवान गजानन की शोभायात्रा और मेला गणेश चौथ निर्विघ्न संपन्न होता है। इस मौके पर विनय कुमार सराफ, ललित किशोर गुप्ता, रवेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, शशीकांत गुप्ता, प्रजित लालू, प्रभात कृष्णा, सतेंद्र कुमार, प्रफुल्ल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद