{"_id":"6488c8fdde5cfacb7a0314b7","slug":"the-firecracker-violated-the-rules-the-whole-family-was-ruined-sambhal-news-c-15-1-173929-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आतिशबाज ने किया नियमों का उल्लंघन, उजड़ गया पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आतिशबाज ने किया नियमों का उल्लंघन, उजड़ गया पूरा परिवार
विज्ञापन
संभल। गुन्नौर के आतिशबाज साबिर की लापरवाही के चलते हादसा हुआ। गोदाम गुन्नौर में नूरपुर रोड पर जंगल में बना है। लाइसेंस की शर्तों के मुताबिक वह आतिशबाजी का भंडारण भी गोदाम में ही कर सकता है। घर पर भंडारण करना नियमों के खिलाफ है। इसके बाद भी उसने भंडारण किया और इसी भंडारण में मंगलवार की शाम आग लगने के बाद धमाके हो गए।
इस धमाके में आतिशबाज की पत्नी, बेटी के अलावा पड़ोस की रहने वाली किशोरी की जान चली गई। धमाके के दौरान उड़ी ईंटों से एक छह महीने के बच्चे की भी जान गई है। इस धमाके ने साबिर के परिवार को उजाड़ दिया है। पुलिस ने आरोपी साबिर को गिरफ्तार कर लिया है। अब लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रशासन की ओर से की जाएगी। इस हादसे में सबसे बड़ी लापरवाही साबिर की सामने आई है। इस हादसे के बाद जिसने ने भी कहा तो यही कहा कि नियमों काे तोड़ने से परिवार उजड़ गया और कारोबार भी खत्म हो जाएगा।
साबिर के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी और सबसे बड़ा बेटा है। जिस समय हादसा हुआ तो पत्नी गुड्डो और बेटी अनम मौजूद थे। साबिर का बेटा नेहरू चौराहे पर स्थित दुकान पर था और बेटी घर पर नहीं थी। साबिर के भाई सलीम का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। उसका परिवार अलीगढ़ गया हुआ था। अगर उसका परिवार होता तो वह भी इस हादसे की चपेट में आ जाते क्योंकि साबिर और सलीम मिलकर आतिशबाजी का कारोबार करते हैं और घर भी बराबर में बने हैं।