फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The father whose first child is a daughter is very lucky: Maulana

बहुत खुशनसीब है वह बाप जिसकी पहली औलाद बेटी होती : मौलाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The father whose first child is a daughter is very lucky: Maulana
सिरसी। सिरसी के मोहल्ला शर्की मिठौली रोड पर लईक हसन के अजाखाने में मजलिस हुई। मजलिस में मौलाना मोहम्मद अब्बास ने कहा कि इल्म हासिल करो। उन्होंने कहा कि नबी-ए-करीम की नस्ल बेटों से नहीं बेटियों से चली।उन्होंने लड़कियों की अजमत और अहमियत बताते हुए कहा कि नबी ए करीम हजरत मोहम्मद मुस्तफा के दौर में सऊदी अरब में लड़की पैदा होने पर उसको जिंदा दफन कर दिया जाता था। नबी-ए-करीम ने इस प्रथा को समाप्त किया और कहा कि बहुत खुश नसीब है वह बाप जिसकी पहली औलाद बेटी होती है। बेटी घर की रहमत है। जिस घर में बेटी होती है, अल्लाह उस घर में बरकत अता करता है। लोगों में यह धारणा रहती है कि बेटे से उनकी नस्ल चलेगी जबकि नबी-ए-करीम की बेटी फात्मा जहरा से उनकी नस्ल चली। नबी-ए-करीम ने बेटी बचाने के साथ ही बेटियों को शिक्षा देने पर जोर दिया था। इसमें मर्सिया अजमल और उनके साथियों ने पढ़ा।
विज्ञापन

मजलिस के बाद अलम मुबारक का जुलूस निकाला गया। इसमें असद अब्बास ने सवारी पढ़ी। अंजुमन जुल्फकारे हैदरी, अंजुमन गुलदस्ते हैदरी, अंजुमन हाशमी, अंजुमन हैदरी और अंजुमन कारवाने हुसैनी ने नोहाख्वानी और सीनाजनी की। जुलूस इमाम बारगाह शर्की सादात पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed