फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   the farmer died in an accident

हादसे में किसान की मौत, लगाया जाम

Sat, 07 Jul 2018 01:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Sat, 07 Jul 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
the farmer died in an accident
रमेश चंद्र फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
 संभल-गवां मार्ग पर सड़क का गड्ढा जानलेवा हो गया। शकरपुर गांव के निकट शुक्रवार को रात्रि नौ बजे के करीब हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर की ट्राली पर सवार किसान की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किसान की लाश के सड़क रख कर जाम लगा दिया। इससे संभल गवां मार्ग पर दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की तीन-तीन किलोमीटर लंबी कतार लग गई। जाम लगते ही पुलिस पहुंची।  एसडीएम व सीओ भी पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन


  असमोली थाना क्षेत्र के गांव सदीरनपुर निवासी रमेश चंद्र (30) अपनी बहन के यहां भात देने के लिए शुक्रवार को सुबह ट्रैक्टर ट्राली से गए थे। उनके साथ 40-45 लोग थे। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिगौंला में भात देने के बाद यह लोग वापस लौट रहे थे। लौटते समय रात्रि में करीब 9 बजे के करीब संभल गवां मार्ग पर गांव शकरपुर गांव के निकट सड़क पर बने गड्ढे की वजह से हादसा हुआ। सड़क पर एक नहीं दोनों तरफ गड्ढा था। एक गाड़ी को ओवरटेक करते समय ट्राली का पहिया एक गड्ढे में चला गया।
विज्ञापन


ट्राली असंतुलित हुई तो कई लोग छिटक दूर गिरे। इसमें कई लोगों को मामूली चोटें आईं लेकिन इस हादसे में रमेश की जान चली गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आर्थिक मदद दिए जाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर सड़़क में दोनों तरफ गड्ढा न होता तो जान न जाती। ट्रैक्टर का पहिया सड़क के गड्ढे में चला गया था। इससे ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ गया था। रमेश, ट्राली  के पहिए के नीचे आ गया था और इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने तब स़ड़क  से लाश  नहीं उठने दी जब तक अधिकारी न पहुंच गए। इससे जाम लंबा होता गया।  प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहुंचे। आसपास के थानों की पुलिस को बुला लिया गया। उप जिलाधिकारी अमित  कुमार व सीओ सुदेश कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाया। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारू हो गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed