फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The farewell of Mother Sita was staged with band music.

Sambhal News: बैंडबाजे के साथ हुआ माता सीता की विदाई का मंचन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The farewell of Mother Sita was staged with band music.
धनारी के गांव गढ़ा में रामलीला का  मंचन करते कलाकार: स्रोत- आयोजक
धनारी(संभल)। गांव गढ़ा में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार रात कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बैंडबाजे की धुन और आतिशबाजी के बीच जब माता सीता की विदाई का मंचन हुआ तो दर्शक भावुक हो उठे। इस दौरान दर्शक श्रीराम भक्ति में डूबते नजर आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात गांव गढ़ा में रामलीला की शुरुआत भगवान शिव का धनुष तोड़े जाने के बाद क्रोधित परशुराम और लक्ष्मण जी के संवाद से हुई। इसके बाद प्रभु श्रीराम द्वारा भगवान परशुराम से विनम्रतापूर्वक क्षमा याचना और अपने अवतार का परिचय देने का दृश्य दिखाया गया। अगले मंचन में सीता स्वयंवर और माता सीता की विदाई का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें राजा जनक द्वारा नम आंखों से पुत्री का कन्यादान किया गया। इस दौरान दर्शकों ने श्रीराम-जानकी के जयघोष लगाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर रामलीला समिति द्वारा भगवान रूप में सजे कलाकारों की आरती की गई। इस अवसर पर शिवम शर्मा, हरिप्रसाद, अमर सिंह राजपूत, अर्जुन शर्मा, केपी यादव, मेघसिंह, दिनेश यादव, नत्थू लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed