फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The faces of the meritorious students blossomed with joy after receiving the tablet and cheque.

Sambhal News: टैबलेट और चेक पाकर खुशी से खिले मेधावियों के चेहरे

Sun, 30 Jun 2024 04:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 30 Jun 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
The faces of the meritorious students blossomed with joy after receiving the tablet and cheque.
बहजोई (संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के 10-10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अमर उजाला की ओर से भी मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राजेंद्र पैंसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, ब्लॉक प्रमुख बनियाखेड़ा डॉ. सुगंधा व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। जिसके डीएम समेत सभी जन प्रतिनिधियों ने बारी-बारी हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को 21-21 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक, मोबाइल टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि आचार्य का मतलब अच्छे आचरण से होता है। सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं छात्र-छात्राओं को पूरी जिम्मेदारी व लगन से शिक्षा प्रदान करें। जन प्रतिनिधियों ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में एडीएम प्रदीप वर्मा समेत डीआईओएस वेदराम कौशल, बीएसए चंद्रशेखर, प्रधानाचार्य सीपी सिंह, जुबैर अली तथा छात्र-छात्राओं के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक रहे।
विज्ञापन



यह हैं हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राएं---



-हिमांशु कुमार



-हरिओम



-सागर गुप्ता



-नमामि



-शगुन कुमार



-गौरव यादव



-पलक चौधरी



-पंकज



-कृष्ण



-------------



यह हैं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राएं



----



-कृष्ण राणा



-प्रियांशु



-अंश त्यागी



-राधिका वाष्र्णेय


-अंशुमान गिरि



-सुधांशु



- मनुज कुमार



-अनिकेत



-अरबाज



-----



इनसेट



----



सीआईसी के सुदर्शन ने प्रदेश में आठवां व जिले में पाया पहला स्थान

यूपी बोर्ड परीक्षा में चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी के छात्र सुदर्शन कुमार पुत्र जगदीश शरण ने प्रदेश में आठवां व जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। डीआईओएस वेदराम कौशल ने बताया कि छात्र सुदर्शन कुमार को एक लाख रुपये की धनराशि का प्रतीकात्मक चेक, प्रशस्ति पत्र व मोबाइल टैबलेट देकर तथा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed