फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The escape of the victim's family after the teenager was not found, the police stopped

किशोरी के नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार का पलायन, पुलिस ने रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

पीड़ित परिवार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 30 अगस्त को दूसरे समुदाय का युवक मुरसलीम गांव से किशोरी को बहला-फुसला कर ले गया। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार अपना घरेलू सामान एक वाहन में भरकर पलायन के लिए गांव से निकल गया।पीड़ित परिवार के पलायन की सूचना पर एएसपी श्रीचंद्र, प्रशिक्षु सीओ दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मगर पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिल सका।पीड़ित पिता पिछले तीन माह से चारपाई परचंदौसी।

विज्ञापन
The escape of the victim's family after the teenager was not found, the police stopped

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 30 अगस्त को दूसरे समुदाय का युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद 17 दिनों में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान आरोपी पक्ष समझौते के लिए दबाव बनाता रहा। इसपर पीड़ित परिवार बृहस्पतिवार को अपना सामान एक वाहन में भरकर पलायन के लिए निकला जिसकी सूचना पर पुलिस के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चार दिन में किशोरी को बरामद करने आश्वासन देकर मुश्किल से परिजनों को पलायन करने से रोका।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 30 अगस्त को दूसरे समुदाय का युवक मुरसलीम गांव से किशोरी को बहला-फुसला कर ले गया। पुलिस ने मामले में हीलाहवाली करती रही। भाजपा व हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने भी पीड़ित परिवार के साथ प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात करके किशोरी को बरामद करने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार अपना घरेलू सामान एक वाहन में भरकर पलायन के लिए गांव से निकल गया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के पलायन की सूचना पर एएसपी श्रीचंद्र, प्रशिक्षु सीओ दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को चार दिन में किशोरी को बरामद करने का आश्वासन देकर मुश्किल से समझाकर लौटाकर घर में ले जाकर छोड़ा। पीड़ित परिवार के घर के बाहर सुरक्षा के लिए दो सिपाहियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पक्ष बनाता रहा दबाव
चंदौसी। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि किशोरी के जाने के बाद से ही आरोपी पक्ष रात के समय आकर उनपर समझौता करने का दबाव बनाते हैं। फैसला न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हैं। जिससे उन्हें अपनी जान-माल का खतरा बना हुआ है। अपने परिवार की हिफाजत को लेकर परिजनों ने गांव से पलायन का निर्णय लिया है।
पीड़ित पक्ष को एसपी व राज्यमंत्री से नहीं मिला न्याय
चंदौसी। किशोरी के ताऊ ने बताया कि घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एक सप्ताह बाद पीड़ित पक्ष ने एसपी से मिलकर किशोरी को बरामद कराने की गुहार लगाई थी। इसके बाद पीड़ित पक्ष राज्यमंत्री गुलाब देवी से मिला था। मगर पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिल सका।
पीड़ित पिता पिछले तीन माह से चारपाई पर
चंदौसी। दूसरे समुदाय के युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाली किशोरी का पिता पिछले तीन में माह से चारपाई पर है। उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि तीन माह पहले गांव में किसी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद सिर में चोट लगने के कारण वह चारपाई पर पड़ा है। पीड़ित पिता के बड़े भाई ही घटना की पैरवी कर रहे हैं।

किशोरी के परिजनों ने गांव से पलायन नहीं किया है। उनसे वार्ता की गई है। किशोरी को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
श्रीशचंद्र, एएसपी संभल
किशोरी के परिजनों ने पलायन नहीं किया है। पुलिस को फोन कर परिजन कोई साक्ष्य देना चाहते थे। एएसपी ने घर जाकर परिजनों से बात की है। तीन टीमें किशोरी की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी को लगाई गई हैं। जल्द ही किशोरी को बरामद किया जाएगा। युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
चक्रेश मिश्र, एसपी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed