फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The drug addict gave false information about his wife's murder and then went to sleep in his house, covered with a blanket.

Sambhal News: पत्नी की हत्या की झूठी सूचना देकर घर में रजाई ओढ़कर सो गया नशेड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The drug addict gave false information about his wife's murder and then went to sleep in his house, covered with a blanket.
चंदौसी(संभल)। शुक्रवार सुबह डायल 112 पर आई एक कॉल ने पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी। एक युवक ने अपने साले द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की झूठी सूचना देकर पुलिस को भ्रमित कर दिया। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद रजाई ओढ़कर सो गया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस कॉल करने वाले का नंबर ट्रेस कर उसके घर पहुंच गई, जहां नशे की हालत में मिले युवक को हिरासत में ले लिया। इससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



गोशाला रोड निवासी शशांक भटनागर ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे डायल 112 पर फोन कर साले द्वारा पत्नी की हत्या करने की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना देने के बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया और घर में रजाई ओढ़कर आराम से सो गया। सूचना के मिलते ही पुलिस में हरकत में आई और मोबाइल नंबर ट्रेस करने के बाद कोतवाली पुलिस युवक के घर पहुंची, जहां पुलिस को युवक को नशे की हालत में सोता हुआ मिला। पुलिस उसे उठाकर थाने ले आई और झूठी सूचना देने के मामले में पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

वहीं, जब पुलिस ने युवक की पत्नी से फोन पर संपर्क किया तो पत्नी ने बताया कि वह मुरादाबाद स्थित अपने मायके में सुरक्षित है और उसका पति शराब के नशे में अक्सर इस तरह की अफवाहें उड़ाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी गिरीश गंगवार ने बताया कि झूठी सूचना देने में युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed