फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The district police control room will be built in Satyavrat police post

Sambhal News: सत्यव्रत पुलिस चौकी में बनेगाजिले का पुलिस कंट्रोल रूम

Fri, 07 Mar 2025 11:53 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 07 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The district police control room will be built in Satyavrat police post
संभल।
विज्ञापन

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह सतर्क हैं। अब सुरक्षा व्यवस्था को ज्यादा मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस का जिला कंट्रोल रूम जामा मस्जिद के नजदीक बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी में बनाए जाने का निर्णय लिया है। सैटेलाइट टावर लगा दिया गया है और इसकी टेस्टिंग भी की जा रही है। टेस्टिंग सफलता पूर्वक होने के बाद ही यह निर्णय हुआ है कि जिले का पुलिस कंट्रोल रूम पुलिस चौकी के भवन की दूसरी मंजिल पर बनाया जाएगा।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अभी तक जिले का पुलिस कंट्रोल रूम बहजोई से ऑपरेट किया जाता है। सत्यव्रत पुलिस चौकी से अब ऑपरेट किए जाने की तैयारी है। 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे होने के दौरान बवाल हुआ था। इसमें पुलिस पर पथराव, फायरिंग की गई थी। आगजनी की घटनाएं भी हुई थीं। पांच लोगों की मौत हो गई थी। 29 पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे। इस बवाल के बाद ही संभल शहर में पुलिस की चौकसी लगातार बनी हुई है और सुरक्षा को ज्यादा मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सत्यव्रत पुलिस चौकी जिस स्थान पर बनी है वह पहले से ही ऊंचे टीले पर है। दो मंजिला इमारत बनने के बाद जब सैटेलाइट टावर लगाया गया तो जिलेभर में संपर्क सरलता से हो पा रहा है। इसको देखते हुए ही जिला कंट्रोल रूम सत्यव्रत पुलिस चौकी में बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां हुआ बवाल वहां बनाई जा रही हैं पुलिस चौकियां
जामा मस्जिद से बवाल शुरू हुआ था। इसके बाद हिंदूपुरा खेड़ा और नखासा तिराहा व दीपा सराय तक इस बवाल की आग पहुंची थी। पुलिस ने हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय में पुलिस चौकी का निर्माण शुरू करा दिया है। दीपा सराय में दरोगा और सिपाही पर जानलेवा हमला किया गया था और लूटपाट की थी। हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने बमुश्किल हालात पर काबू पाया था। इसको देखते हुए ही पुलिस चौकियां बनाने का निर्णय लिया गया है।
खग्गू सराय में भी बनाई जाएगी पुलिस चौकी
खग्गू सराय में 46 वर्ष बाद मंदिर के कपाट पुलिस-प्रशासन के सहयोग से खुलवाए गए हैं। इस मंदिर की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। अब इस इलाके में एक पुलिस चौकी निर्माण किए जाने की योजना है। हालांकि अभी प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। मंदिर की सुरक्षा के लिए यह निर्णय अधिकारियों ने लिया है। 1978 के दंगे के दौरान इस इलाके से हिंदू समाज के लोग पलायन कर गए थे। इसलिए मंदिर में ताला लग गया था। अब मंदिर तो खुल गया है लेकिन हिंदू आबादी नहीं रहती है। एसपी का कहना है कि पुलिस चौकी खग्गू सराय में भी निर्माण होनी है। अभी तीन पुलिस चौकी का निर्माण चल रहा है। जल्द खग्गू सराय का भी निर्माण शुरू कराया जाएगा।

कोट
- पुलिस चौकी निर्माण के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से शहर को कवर किया जा रहा है। जिससे पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रहे। शहर में सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। - कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed