{"_id":"62b8b742684ebc3f382951c8","slug":"the-dilapidated-buildings-are-creating-the-possibility-of-accidents-in-the-city-the-municipality-is-not-alert-about-the-action-sambhal-news-mbd43271199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में हादसों का अंदेशा पैदा कर रहे जर्जर भवन, कार्रवाई को लेकर सर्तक नहीं दिख रहा नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में हादसों का अंदेशा पैदा कर रहे जर्जर भवन, कार्रवाई को लेकर सर्तक नहीं दिख रहा नगर पालिका
विज्ञापन
संभल। बारिश शुरू होने से पहले नगर पालिका भले ही अपनी तैयारियों के पुख्ता होने का दावा कर रही है लेकिन शहर के घनी आबादी क्षेत्रों में अभी भी कई भवन जर्जर हैं, जिन्हें लेकर नगर पालिका प्रशासन लगातार उदासीन बना हुआ है। नगर पालिका शहर में सिर्फ जर्जर भवनों को चिह्नित करने तक ही सीमित रही है। नोटिस दिए गए हैं लेकिन एक बार ही दिए गए हैं।
नगर पालिका ने शहर के मोहल्ला कोटपूर्वी, मोहल्ला कोटगर्बी, महमूद खां सराय, मोहल्ला जगत व सरायतरीन के मोहल्ला नवाबखेल में जर्जर भवनों को चिह्नित किया है। इसके अलावा भी शहर में कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां पर कई वर्षों पुराने भवन जर्जर हालत में है, जिससे हमेशा हादसों का बना रहता है। हालांकि नगर पालिका की ओर से शहर में कुल सात जर्जर भवनों को ही चिह्ति किया गया है, जबकि हकीकत में ऐसे जर्जर भवनों की संख्या काफी है। नगर पालिका के जेई की मानें तो सात भवन चिह्ति किए गए हैं और उसमें भी सभी को नोटिस अभी नहीं पहुंचा है।
शहर में सात जर्जर भवनों को चिह्ति किया गया है। इसके अलावा कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। तीन बार नोटिस जारी करने के बाद अगर कोई हादसा होता है तो भवन स्वामी ही उसका जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
जयबहादुर मौर्य, जेई, नगर पालिका परिषद, संभल