फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The DGP will honor Mary, a member of the dog squad, with a medal.

Sambhal News: डॉग स्क्वॉड की सदस्य मैरी को डीजीपी करेंगे पदक देकर सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The DGP will honor Mary, a member of the dog squad, with a medal.
संभल। जिले की डॉग स्क्वॉड की सदस्य मैरी को डीजीपी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी एसपी ने दी है। डीजीपी की यह घोषणा सुनकर डॉग स्क्वॉड में खुशी की लहर है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शी-डॉग मैरी को 10 हजार रुपये का चेक देकर सोमवार को सम्मानित किया था। यह सम्मान दुष्कर्म की घटना में खुलासा करने में सहयोग करने पर दिया गया था। इसके बाद से ही मैरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अब डीजीपी ने सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

18 जून को बबराला क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने 19 जून को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की लेकिन एक गमछे के अलावा दूसरा कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद टीम ने पुलिस के डॉग स्क्वॉड की सदस्य मैरी को मौके पर बुलाया। उसने गमछा सूंघने के बाद खास दिशा में अपने कदम बढ़ाए। बाद में एक जगह रुककर इस तरह की भाव-भंगिमाएं की, जिससे मैरी के हैंडलर और स्क्वॉड के सदस्य को संभावित सुराग मिल गया। इसके बाद ही पुलिस ने सोमवार की सुबह दुष्कर्म के आरोपी संदीप (34) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी में मैरी की भूमिका अहम साबित हुई थी। मैरी के हैंडलर को 10 हजार रुपये की राशि का चेक सौंपा गया। एसपी की इस अनूठी पहल से मैरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन

000000
अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट है मैरी, हत्या जैसी घटना के खुलासे में रही है मददगार

एसपी ने बताया कि मैरी अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट रही है और पूर्व में भी चोरी एवं हत्या जैसे मामलों के खुलासे में सहयोग कर चुकी है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले बिलासपुर क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में भी मैरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मैरी वर्ष 2019 से संभल जिले में अपनी सेवाएं दे रही है। डीजीपी की ओर से सम्मानित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed