फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Devi temple resounded with the greetings of Rukmini Mangal, devotees immersed in Krishna devotion.

Sambhal News: रुक्मिणी मंगल की बधाइयों से गूंजा देवी मंदिर, कृष्ण भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The Devi temple resounded with the greetings of Rukmini Mangal, devotees immersed in Krishna devotion.
चंदौसी के बगिया वाली देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते कथा वाचक आचार्य ऋतुपर्ण कृष्ण: स्रो
चंदौसी। सीता रोड के बगिया वाली सिद्ध पीठ देवी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया गया। कथा के दौरान गाए गए बधाई गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा मंदिर परिसर राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोषों से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालु श्रीकृष्ण भक्ति में डूबे नजर आए।
विज्ञापन


छठे दिन कथा वाचक आचार्य ऋतुपर्ण कृष्ण ने महारास, मथुरा गमन, कंस वध, उद्धव चरित्र के साथ ही रुक्मिणी मंगल की भावपूर्ण कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि रुक्मिणी जी का प्रेम विशुद्ध, निस्वार्थ और समर्पित था। ऐसा प्रेम ही ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग है। प्रेम ही ईश्वर का वास्तविक स्वरूप है।
विज्ञापन

कथा वाचक ने कहा कि रुक्मिणी को माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। वह विदर्भ साम्राज्य की पुत्री थीं, जो भगवान श्रीकृष्ण से विवाह करने की इच्छुक थीं। लेकिन उनके पिता व भाई इस विवाह से सहमत नहीं थे। उन्होंने दूत के माध्यम से अपने दिल की बात श्रीकृष्ण तक पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद भगवान का उनके भाई और पिता से युद्ध हुआ। अंत में श्री कृष्ण और रुक्मिणी जी का विवाह सफल हुआ। इस अवसर पर मनीष शर्मा, अभिषेक, विनोद शंखधार, राजेश शंखधार, भावना शर्मा, लक्ष्य शर्मा, ध्रुव शर्मा, जय शिव मिश्रा, कमल गुप्ता, अंशु वार्ष्णेय, संगीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed