फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The death of the laborer who came in the grip of high tension line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
The death of the laborer who came in the grip of high tension line
असमोली। ग्रामीण के मकान में मजदूरी कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव भूड़ा बेगमपुर निवासी प्रदीप कुमार (25) पुत्र चंद्र सिंह गांव असमोली निवासी एक व्यक्ति के मकान में मजदूरी कर रहे थे। मकान की दूसरी मंजिल पर प्रदीप पहुंचे तो लोहे की एंगल खींचने लगे। इसी दौरान नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से एंगल टकरा गया और करंट लग गया। करंट की चपेट में आने की जानकारी होने पर मकान स्वामी और अन्य लोग अमरोहा के निजी अस्तपाल ले गए। जहां उपचार शुरू हुआ। इसी दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक के भाई प्रशांत ने पुलिस को तहरीर दे हादसे की सूचना दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदीप की पत्नी संर्तेश व दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो है। प्रदीप मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed