फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The dargah was moved back ten feet and will be moved another 20 feet

Sambhal News: दस फीट पीछे खिसकाई दरगाह, 20 फीट और हटेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The dargah was moved back ten feet and will be moved another 20 feet
संभल। हयातनगर में संभल-बहजोई मार्ग पर करीब पांच दशक पुरानी याकूब शाह अली चिश्ती दरगाह को सड़क से दस फीट पीछे खिसका दिया गया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए इस दरगाह को कुल 35 फीट पीछे हटाया जाएगा। मालूम हो कि दो महीने पहले नपाई के दौरान पीडब्ल्यूडी को सड़क पर दरगाह और मस्जिद का निर्माण मिला था। विभाग ने नोटिस जारी किया था। इस पर दो जून को प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मस्जिद-दरगाह कमेटी ने खुद इमारत को हटाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद दरगाह को पीछे करने का काम चल रहा है। उत्तराखंड के रुड़की निवासी ठेकेदार दिलशाद हुसैन ने 10 लाख रुपये में इसे पीछे हटाने का ठेका लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दस फीट दरगाह को पीछे खिसका दिया गया है। बताया कि फाउंडेशन में तीन फीट तक पानी भर गया था, जिस कारण 48 घंटों तक काम बंद रहा। दरगाह को हटाने के लिए 100 से अधिक जैक, 20 क्विंटल एंगल और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है। ठेकेदार के अनुसार अगले 10 दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

000000000
ऐंचोड़ा कंबोह में दूसरे दिन भी मस्जिद ढहाने का कार्य जारी रहा
तहसील के गांव ऐंचोड़ा कंबोह में स्थित मस्जिद को ढहाने का कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। यह मस्जिद अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर निर्माण कर ली गई थी। इस मामले में प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया था। साथ ही धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है। तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर इस मस्जिद को ढहाने की कार्रवाई की जा रही है। मुस्लिम समुदाय के लोग खुद ही इसको तोड़ रहे हैं। मस्जिद का बड़ा हिस्सा और मीनार बृहस्पतिवार को ही ढहा दी गई थी। दूसरे हिस्से ढहाने के कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन में पूरी मस्जिद ढहा दिया जाएगा। बताया कि यह 35 वर्ष पहले बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
जुमे की नमाज के दौरान चौकसी रही

संभल। जुमे की नमाज के दौरान संभल जामा मस्जिद पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहा। पुलिस के साथ आरआरएफ और पीएसी के जवान भी मुस्तैद किए गए। सत्यव्रत पुलिस चौकी से निगरानी की गई। 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल के बाद से जुमे की नमाज के दौरान शहर में चौकसी और जामा मस्जिद पर अतिरिक्त सुरक्षा रहती है। बृहस्पतिवार को चंदौसी स्थित कोर्ट में नमाज पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई की गई थी। अब 21 जुलाई को सुनवाई की जानी है। इसके चलते सतर्कता बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed