फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The connectivity road connecting 12 villages has been in bad shape for four years

12 गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग चार साल से बदहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

मुरादाबाद-आगरा हाईवे को जोड़ने वाला तीन किलोमीटर धनारी संपर्क मार्ग चार साल से बदहाल है।गुन्नौर ब्लाक क्षेत्र के गांव धनारी मुरादाबाद आगरा हाईवे से करीब से करीब दो किलोमीटर हैं।रोजाना स्कूली छात्र, नौकरीपेशा लोग, बाजार जाने वाले लोगों का इसी मार्ग से आना जाना है।

विज्ञापन
The connectivity road connecting 12 villages has been in bad shape for four years

विस्तार

मुरादाबाद-आगरा हाईवे को जोड़ने वाला तीन किलोमीटर धनारी संपर्क मार्ग चार साल से बदहाल है। 12 गांवों की करीब 20 हजार की आबादी के आवागमन का यही मुख्य मार्ग है। छोटे-बड़े वाहन, बाइक, साइकिल सवार, छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

गुन्नौर ब्लाक क्षेत्र के गांव धनारी मुरादाबाद आगरा हाईवे से करीब से करीब दो किलोमीटर हैं। यह मार्ग आगे चंदपुरा, गौरीपुरा, चुरामन की मढ़िया, मीना का नगला आदि को जोड़ता है। इसके अलावा टिकटा, धतरा शेख, रघुनाथपुर, बायभूड़, भइयापुर, गढा, गौरी पूरा, चंदपुरा, चुरामन आदि गांव के लोगों का प्रतिदिन आना जाना रहता है। हाईवे पर धनारी अड्डे से गांव धनारी तक करीब दो किलोमीटर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। कहीं भी सड़क दिखाई नही पड़ती है। रोजाना स्कूली छात्र, नौकरीपेशा लोग, बाजार जाने वाले लोगों का इसी मार्ग से आना जाना है। पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

खराब सड़कों की मरम्मत व निर्माण के लिए जल्द ही स्टीमेट बनाया जाएगा। इसमें धनारी की सड़क भी शामिल रहेगी। शासन से स्वीकृति के बाद निर्माण कराया जाएगा।
किशनवीर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed