फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The connecting road connecting Vahipur to Agra-Moradabad Highway is in bad condition

Sambhal News: वहींपुर से आगरा-मुरादाबाद हाईवे को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The connecting road connecting Vahipur to Agra-Moradabad Highway is in bad condition
धनारी। कस्बे के गांव वहींपुर से आगरा - मुरादाबाद हाईवे को जोड़ने वाला करीब 400 मीटर का संपर्क मार्ग बीते कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इसी संपर्क मार्ग का इस्तेमाल कर लगभग एक दर्जन गांव के ग्रामीण मुख्य हाईवे तक पहुंचते हैं। संपर्क मार्ग के बदहाल होने से कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के अलावा छोटे- बड़े वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग संपर्क मार्ग पर ध्यान नहीं दे रहा। कस्बे के गांव वहींपुर को आगरा-मुरादाबाद हाईवे से जोड़ने वाला करीब 400 मीटर का संपर्क मार्ग बीते चार वर्ष से बदहाल पड़ा हुआ है। इसी संपर्क मार्ग का इस्तेमाल कर गांव महमूदपुर, भोजरापुर, सिरौरा कांजी, नगलिया, बहलोलपुर, पतईकास्ट, दिनौरा मुडैना सहित करीब एक दर्जन गांव के लोग आगरा मुरादाबाद हाईवे तक पहुंचते हैं। इतना आवागमन होने के बावजूद भी संपर्क मार्ग पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के चलते जर्जर हालत में पड़ा है। यहां की सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन

आलम ये है कि रोजाना सफर करने वाले छात्र, नौकरीपेशा लोग के अलावा वाहन चालकों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में तो यहां जलभराव की स्थिति हो जाती है। जलभराव के चलते गहरे गड्ढे दो पहिया वाहन चालकों व पैदल यात्रा करने वाले लोगों को नजर नहीं आते और वे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों कहना है कि जब संपर्क को दुरुस्त करने की मांग ग्राम प्रधान से की, तो उन्होंने बताया कि यह संपर्क मार्ग ग्राम निधि में नहीं आता, पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

....................

संपर्क मार्ग की सड़क निर्माण की मांग पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से कर चुकी हूं। कीचड़ से छुटकारा दिलाने के लिए सड़क पर मिट्टी डाल कर निकास बना दिया गया था। लेकिन बारिश होने से मिट्टी कीचड़ बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीनू, ग्राम प्रधान वहींपुर
............
स्कूल जाते समय फिसलने का डर रहता है। सड़क में गड्ढे होने से पानी भर गया है। इससे गड्ढे दिखाई नहीं पड़ते।
नवनीत यादव, ग्रामीण वहींपुर
.........

घर से खेतों पर जाने के लिए एक मात्र रास्ता होने से निकलने में भारी परेशानी होती है।
धूप सिंह, ग्रामीण वहींपुर
.........

रोजाना स्कूल जाना पड़ता हैं। इससे मुख्य रास्ते को छोड़ कर दूसरी गलियों से गुजरना मजबूरी बन गया है।
विद्यालराम सिंह, शिक्षक निवासी गांव वहींपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed