फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The condition of the woman sitting on the dharna deteriorated, medical examination took place

धरने पर बैठी महिला की हालत बिगड़ी, चिकित्सकीय परीक्षण हुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The condition of the woman sitting on the dharna deteriorated, medical examination took place
संभल। नई तहसील पर चार दिन से धरना दे रही महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। धरने पर बैठे अन्य लोगों ने चिकित्सकीय टीम को मौके पर बुलाया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद दवाई दी गई। हालत में सुधार बताया जा रहा है। महिला चार दिन से लगातार अनिश्चितकालीन धरना दे रही है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी मीना शर्मा का आरोप है कि एक कोल्ड स्टोरेज मालिक ने उनकी मर्जी के बिना आलू के कट्टे बेच दिए। जब जानकारी की तो पीड़िता को धमकाया गया। इसी क्रम में कुछ लोगों ने मारपीट की और पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। महिला कार्रवाई की मांग को लेकर ही धरना दे रही है। महिला का कहना है कि कार्रवाई नहीं हुई तो वह धरने पर ही बैठी रहेंगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर महिला के इस धरने को बल देने के लिए सामाजिक व राजनीतिक संगठन भी आगे आ गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पहुंचे और महिला की पूरी मदद करने का आश्वासन दिया। कांग्रेसियों ने भी कार्रवाई की मांग उठाई है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed