फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The committee constituted on MSP should be dissolved: Shankar

एमएसपी पर गठित कमेटी को किया जाए भंग : शंकर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The committee constituted on MSP should be dissolved: Shankar
एमएसपी पर गठित कमेटी को तत्काल भंग करते हुए केंद्र सरकार किसान हितैषी कमेटी का गठन करे। यह बात भाकियू के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कही।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एमएसपी की गारंटी का कानून बनाया जाए। जब से किसान मोर्चा ने सरकार के आश्वासन पर भरोसा कर दिल्ली बॉर्डर से अपने मोर्चे को उठाने का काम किया है। तभी से केंद्र सरकार लगातार अपने वादे से मुकर रही है। कमेटी के एजेंडे में एमएसपी पर कानून बनाने का जिक्र तक नहीं है। केंद्र सरकार किसान विरोधी कमेटी को भंगकर एक जनपक्षीय व किसान पक्षधर कमेटी का गठन करे। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार निश्चय कुमार को सौंपा गया। इस दौरान संगठन के युवा जिलाध्यक्ष किशनपाल राणा समेत तहसील अध्यक्ष मोहरपाल सिंह, रामौतार, श्योराज, सत्यवीर सिंह, उदयवीर सिंह, राजपाल सिंह, शिशुपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed