{"_id":"60b694168ebc3e635648ff6c","slug":"the-child-entered-the-box-died-of-asphyxiation-sambhal-news-mbd3908254157","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते समय मासूम संदूक में घुसा, दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते समय मासूम संदूक में घुसा, दम घुटने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। खेलते समय मासूम संदूक में बंद हो गया और उसकी दम घुटने से मौत हो गई। शव करीब 8 घंटे बाद मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस कार्रवाई के बिना ही मासूम को दफन कर दिया गया है। मासूम के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी गई थी लेकिन छानबीन के दौरान हादसा होने की जानकारी सामने आई।
सोमवार की देर रात करीब दो बजे नखासा थाना क्षेत्र के गांव भारतल सिरसी निवासी कय्यूम अली के छह वर्षीय बेटे तबरेज की संदूक में बंद होने और दम घुटने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मासूम सोमवार की शाम करीब छह बजे कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। जब काफी देर तक दिखाई नहीं दिया तो पिता ने तलाश की और रात करीब दस बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और बच्चे की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला लेकिन पिता बच्चे को खोजते रहे। रात करीब दो बजे पिता ने जब संदूक खोलकर देखा तो उसमें मासूम का शव मिला।
पिता ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। चार बच्चे हैं जिनकी देखभाल वह खुद करते हैं। तबरेज सबसे छोटा बेटा था। सोमवार की शाम को खेलते समय कमरे में बने स्लैब पर रखे संदूक को खोला होगा और उसमें जाकर बैठ गया होगा और इसी दौरान अचानक संदूक बंद हो गया होगा। इससे बच्चे की मौत हो गई। नखासा थाना इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि मासूम की मौत की जानकारी मिली थी। छानबीन की गई तो मासूम के खेलते समय संदूक में बंद होने की जानकारी मिली। जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।