फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The cause of death of the youth is not clear, viscera is safe

Sambhal News: युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Sat, 08 Mar 2025 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 08 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The cause of death of the youth is not clear, viscera is safe
धनारी।
विज्ञापन

भिरावटी में युवक का शव खेत पर बने मचान पर मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। भिरावटी निवासी महेश का शव बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेत पर बने मचान पर मिला था। परिजनों के अनुसार मृतक युवक घर से मंगलवार को चप्पल लेने गया था। दूसरे दिन शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। जांच के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जांच जारी है।

युवक को लोहे की रॉड पीटा

संभल। नखासा थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी सुरेश ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसके बेटे कुलदीप को मोहल्ले का एक युवक मिला। उससे गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने दोस्ताें के साथ मिलकर बेटे कुलदीप को बुरी तरह पीटा। लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। उसके बेटे का इलाज चल रहा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


पिता को बचाने आई बेटी का डंडा मार कर सिर फोड़ा
बनियाठेर।
गांव मोहम्मद गंज निवासी मुनव्वर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार सुबह उसने घर के ही पास रहने वाले अपने परिवार के तीन सदस्यों से कहा कि तुम मेरे पिता को मेरे खिलाफ क्यों भड़का रहे हो, यह ठीक नहीं है। इसी बात से नाराज होकर तीनों लोग पीड़ित के घर लाठी-डंडे लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव कराने आई बेटी फिजा को भी लाठी डंडों से पीटा। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई है। पीड़ित ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं इस मामले में पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुम हुई बच्ची को परिजनों से मिलाया

संभल।
हयातनगर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत चार वर्षीय बच्ची को उसके मां बात से मिलवाया। बच्ची रिश्तेदारी में खेलते हुए गुम हो गई थी। थानाध्यक्ष चमन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हयातनगर चुंगी के विकास और अमित को असलमपुर लहरा कमंगर रोड पर बाग के पास चार वर्षीय बच्ची घूमते हुए मिली। वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। इसके बाद दोनों युवक बच्ची को लेकर थाने आए। यहां सोशल मीडिया और लोगों की मदद से बच्ची के बारे में जानकारी की गई। इस दौरान दिल्ली की गीता कॉलोनी निवासी हरभजन सिंह थाने पहुंचे और उन्होंने बच्ची की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। साथ ही बताया कि वह अपनी ससुराल लहरा कमंगर में आए हैं। बच्ची खेलते हुए घर से गुम हो गई। पूछताछ के बाद बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।


मारपीट कर गाली-गलौज में चार अज्ञात पर केस

सौंधन। कैलादेवी पुलिस ने गांव अझरा के निवासी जगतपाल सिंह की तहरीर पर गाली-गलौज करके मारपीट करने के मामले में चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जगतपाल ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात की नौ बजे के करीब वह अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में कई लोग मिले, जिन्हें वह नहीं पहचानते हैं। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article