{"_id":"6859b32375df07a60503a917","slug":"the-brick-kiln-was-demolished-using-a-jcb-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-123963-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मुबारकपुर बंद में ईंट भट्ठे को जेसीबी से किया ध्वस्त, पानी डालकर आग बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मुबारकपुर बंद में ईंट भट्ठे को जेसीबी से किया ध्वस्त, पानी डालकर आग बुझाई
विज्ञापन
ओबरी। असमोली क्षेत्र में तहसील प्रशासन ने सोमवार को दो जेसीबी से एक ईंट भट्ठे पर ध्वस्त करवा दिया। साथ ही अग्निशमन दल ने पानी छोड़कर भट्ठे की आग बुझा दी।
सोमवार को असमोली के क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव स्थित शदब ईंट भट्ठे पर पहुंचे नायब तहसीलदार दीपक जुहेल, खनन अधिकारी शिवम कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनिल कुमार विश्वकर्मा और फायर ब्रिगेड की टीम ने भट्ठा संचालन के दस्तावेज मांगे तो संचालक कोई प्रमाण नहीं दिखा सका। तब अधिकारियों ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।
दो जेसीबी लगाकर भट्ठे की दीवारें तोड़ी गईं। इसके बाद पानी डालकर संचालित हो रहे भट्ठे की आग को बुझा दिया। भट्टा संचालक मुदस्सिर हुसैन का कहना है कि क्षेत्र में और भी अवैध ईंट भट्ठे संचालित किए जा रहे हैं। सभी को ध्वस्त कराया जाना चाहिए।