{"_id":"62128c06c5616358cf1052e2","slug":"the-boy-left-the-house-after-getting-angry-with-his-father-s-scolding-chandausi-news-mbd4194474146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बालक ने घर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बालक ने घर छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई(संभल)। मुंडन के लिए गंगाघाट जा रहे पड़ोसियों के साथ आठ साल के बच्चे ने भी पिता से जाने की जिद की। इस पर पिता के डांटकर मना करने पर बच्चा घर से कहीं चला गया। तलाश करने पर बच्चा करीब नौ घंटे के बाद पास के गांव में सरसों के खेत में सोता मिला। बच्चे के मिलने परिजनों की जान में जान आई।
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव घोंसली बाहन के रहने वाले मुलायम सिंह के पांच वर्षीय बेटे का मुंडन गंगा तट पर होना था। रविवार को गांव के काफी लोग शामिल होने जा रहे थे। पड़ोसी आठ वर्षीय बच्चे ने भी पिता से मुंडन संस्कार में पड़ोसियों के साथ साधुमणि घाट पर जाने की जिद की। पिता ने डांट कर बेटे को रोक दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर बच्चा घर से निकल गया। बेटे के अचानक से गायब होने पर पिता ने इधर-उधर तलाश शुरू कर दी। उसका कहीं भी अता-पता नहीं चल सका। सुबह दस बजे से शाम तक पिता, परिजन व ग्रामीणों के तलाशने के बाद भी पता नहीं चला। शाम को बच्चे के पिता ने पुलिस को बेटे की गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद भी गांव के लोग आसपास के खेतों में तलाशते रहे। शाम करीब सात बजे तलाश करने के दौरान ही बेटा पड़ोस के ही एक लोगों के साथ सरसों के खेत में मिला। बच्चे को सोते हुए सकुशल देखकर पिता की जान में जान आई और उसे सीने से लगा लिया। इसके बाद पुलिस को भी बालक मिलने की सूचना से अवगत करा दिया है।