{"_id":"61e1c84e94074167fd11ebb5","slug":"the-body-of-the-watchman-s-son-was-found-hanging-on-the-tree-sambhal-news-mbd4160350159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला चौकीदार के बेटे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला चौकीदार के बेटे का शव
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव अख्त्यारपुर के जंगल में आम के बाग में पेड़ पर चौकीदार के बेटे का शव लटका मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नखासा थाना क्षेत्र के गांव अख्त्यारपुर निवासी वीरेश शर्मा गांव के चौकीदार हैं। शुक्रवार की सुबह उनका बेटा मोहित (14) घर पर चाय पीने के बाद कहीं चला गया। परिवार के सदस्यों को शाम तक मोहित नजर नहीं आया तो चिंता सताने लगी, जिसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारी में तलाश शुरू की। इस बीच सूचना मिली कि गांव के बाहर आम के बाग में एक पेड़ पर किशोर का शव लटका हुआ है। मौके पर परिजन पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। मोहित का शव पेड़ पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पीड़ित चौकीदार के अनुसार परिवार में मोहित पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। नखासा थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण साफ हो पाएगा।