फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of the girl who left the house was found behind a house in another village

Sambhal News: घर से निकली बालिका का शव दूसरे गांव में एक मकान के पीछे मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The body of the girl who left the house was found behind a house in another village
सरायतरीन। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा सोनकपुर में बहजोई थाना क्षेत्र के गांव श्योराजपुर की ज्योति (12) का शव एक मकान के पीछे पड़ा मिला। शव काला पड़ा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि ज्योति को जलाकर मारने के बाद कपड़े पहनाए गए और फिर शव को फेंक दिया गया। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव श्योराजपुर के छोटेलाल की पत्नी सुमन ने बताया कि शनिवार को उनकी तबीयत खराब थी। वह दोपहर करीब ढाई बजे ड्रिप लगवाने के लिए गांव श्यारोजपुर में ही चौराहे पर झोलाछाप डाक्टर के यहां गई। बेटी ज्योति को लगा कि सुमन गांव बरखेड़ा सोनकपुर गई होगी। ज्योति घर से निकल गई। शाम को करीब साढ़े पांच बजे परिजनों को सूचना मिली कि ज्योति का शव मुनव्वर के घर के पीछे मिला है। सुमन और अन्य परिजन मौके पर गए तो ज्योति का शव पड़ा हुआ था जो कि काला पड़ चुका था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कैला देवी थाना पुलिस के साथ ही एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ संभल आलोक भाटी भी आ गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। बताते चलें कि छोटेलाल पर ज्योति के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बालिका के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने जलाकर मारने का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगाये
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed