फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a newlywed woman was found hanging; she had married three months earlier.

Sambhal News: नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, तीन महीने पहले हुई थी शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The body of a newlywed woman was found hanging; she had married three months earlier.
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर उत्तमा निवासी तुलसी (35) का शव मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। मृतका के पति धर्मपाल दिव्यांग हैं और वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार की गुजर करते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला घर पर अकेली थी।
विज्ञापन


तुलसी के ससुर इमारत सिंह ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर वह घर पहुंचे तो उनके बेटे की पत्नी रस्सी के फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा है। बताया कि उनका बेटा दिव्यांग है और ई-रिक्शा चलाकर परिवार की गुजर करता है। तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की मौत की जांच की जा रही है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed