फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a Jharkhand youth was found in a wheat field, police arrived

Sambhal News: गेहूं के खेत में मिला झारखंड के युवक का शव, पुलिस पहुंची

Sat, 01 Feb 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 01 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The body of a Jharkhand youth was found in a wheat field, police arrived
बनियाठेर।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अल्हैदादपुर चंपू उर्फ चमरपुरा में अमृत सरोवर तालाब के निकट शुक्रवार दोपहर तीन बजे करीब एक युवक का शव मिलने से गांव में हडकंप मच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राजेश्वर मुंडा निवासी गांव गुमला थाना रायडीह राज्य झारखंड के रूप में हुई। हत्या या आत्महत्या? पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे करीब गांव अल्हैदादपुर चंपू उर्फ चमरपुरा में अमृत सरोवर तालाब के पास गांव के ही भवानी सिंह के गेंहू के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव के पास पेड़ पर चमड़े की बेल्ट बंधी थी। बेल्ट में एक रूमाल बंधा हुआ था। दो दिन बाद जब भवानी सिंह खेत पर पहुंचे तो शव पड़े होने की जानकारी हुई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस दौरान ग्राम प्रधान जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी आ गई। पुलिस द्वारा शव की तलाशी लेने पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, रोजगार कार्ड के अलावा 3010 रुपये, वैसलीन की डिब्बी और एक रेलवे टिकट, जिस पर 27 जनवरी की तिथि का झारखंड से आनंद विहार तक का टिकट मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आधार कार्ड से युवक की पहचान झारखंड राज्य के थाना रायडीह के गांव गुमला निवासी राजेश्वर मुंडा पुत्र बिगाल मुंडा के रूप में हुई । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक यहां कैसे पहुंचा और युवक की मौत का कारण क्या रहा। सभी बिंदुओं को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed