फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a class IV employee found on the cot

चारपाई पर मिला चकबंदी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The body of a class IV employee found on the cot
गुन्नौर चकबंदी विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव कमरे में चारपाई पर मिला। कमरा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। जानकारी होने पर मृतक का छोटा बेटा सचिन और बेटी सुधा भी मौके पर पहुंच गए। बेटे ने बताया कि उसके पिता लिवर की बीमारी से ग्रसित थे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव लेकर शाहजहांपुर लौट गए।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के थाना व गांव गढ़िया रंगीन निवासी मुकेश बाबू (55) चकबंदी विभाग गुन्नौर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। गुन्नौर के मोहल्ला घासमंडी में सुभाष चंद के मकान में दूसरी मंजिल पर किराये पर रहते थे। उनके परिजन शाहजहांपुर में ही रहते हैं। मायादेवी मुकेश बाबू के मकान पर खाना बनाने व साफ-सफाई का काम करती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे मायादेवी उनके घर पहुंचीं तो जीने का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर मायादेवी ने लेखपाल को फोन कर सूचना दी। लेखपाल की सूचना पर सहायक चकबंदी अधिकारी प्रताप सिंह व अन्य कर्मचारी आ गए। दरवाजा अंदर से बंद होने पर सीओ गुन्नौर देवेंद्र कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर गुन्नौर बिजेंद्रपाल सिंह को बुलाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने कुंडा तोड़कर जीने का दरवाजा खोला। ऊपर जाकर देखा तो कमरा भी अंदर से बंद था। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो मुकेश बाबू का शव चारपाई पर पड़ा था। सूचना पर मृतक का छोटा बेटा सचिन कुमार व बेटी सुधा पहुंच गए। बेटे ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव लेकर शाहजहांपुर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिन पहले आया था छोटा बेटा
मृतक के बेटे सचिन कुमार ने बताया कि वह आठ दिन पहले अपने पिता से मिलने आया था। उनकी तबियत ठीक नहीं थी। वह लिवर की बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। मई माह में वेतन आने पर जांच कराने की बात कह रहे थे। उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

चकबंदी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव कमरे में मिला है। बेटा बीमार होने की बात कह रहा है। बेटे ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed