फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a bike rider who was returning after leaving his sister-in-law's house was found on the roadside

बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहे बाइक सवार युवक का शव सड़क किनारे मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The body of a bike rider who was returning after leaving his sister-in-law's house was found on the roadside
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी-बिलारी मार्ग स्थित विद्युत उपकेंद्र के नजदीक एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। बताया कि युवक अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़ने गया था। वहीं पुलिस को सड़क हादसे में जान जाने का अंदेशा लग रहा है। क्योंकि बाइक सवार युवक का शव सड़क किनारे बनी पुलिया के नीचे मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी ब्रजेश सैनी (25) पुत्र प्रकाश चंद्र का शव शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सिरसी-बिलारी मार्ग स्थित विद्युत उपकेंद्र के नजदीक मध्य गंगा नहर पुलिया के नीचे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। युवक की जेब से मिले मोबाइल के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई महेंद्र सैनी ने बताया कि उनका भाई शुक्रवार की शाम बहन को उसकी बिलारी स्थित ससुराल छोड़ने गया था। देर रात तक नहीं लौटा तो लगा कि वहीं रुक गया है, लेकिन सुबह में शव मिलने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पुलिया से बाइक टकरा कर हादसा होने का अनुमान है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक मजदूरी करता था। पत्नी एक वर्ष पहले छोड़कर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed