{"_id":"60c8f62e8ebc3e334547037b","slug":"the-body-found-five-days-ago-could-not-be-identified-sambhal-news-mbd3923530137","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशान घाट के खंडहर में मिले शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, सवाल कहां से आया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमशान घाट के खंडहर में मिले शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, सवाल कहां से आया था युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। शमशान घाट के खंडहर में मिले शव की पांच दिन बाद भी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस अभी भी प्रयास कर रही है कि मृतक के शरीर से मिली वस्तुओं के माध्यम से पहचान कराने का प्रयास जारी है।
सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन पांच दिन के बाद भी सफलता नहीं मिली है। मालूम हो 11 मई की शाम को हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हयातनगर के बाहरी छोर पर स्थित शमशान घाट के खंडहर में 25 से 30 वर्ष की आयु के एक युवक का शव लटका मिला था।
शव की जानकारी पुलिस को उस समय हुई थी जब आसपास के लोगों को खंडहर से दुर्गंध आई थी। पुलिस ने शव उतारकर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटक कर जान देने की पुष्टि हुई थी। सवाल यह उठता है कि युवक जिस हालत में था उससे तो स्थानीय लग रहा था लेकिन पांच दिन बाद भी कोई तलाश करने क्यों नहीं आया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच रही होगी। शव भी दो से तीन दिन पुराना था। युवक ने आसमानी रंग का लॉबर और काली शर्ट पहनी हुई थी और एक हाथ में स्टील का कड़ा था। लेकिन अब तक कोई पहचान करने के लिए नहीं आया है। प्रयास किया जा रहा है।