फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The bodies of two of the three teenage girls were found in the Ganges, the search for the third one will run again on Sunday.

गंगा में बही तीन किशोरियों में से दो के शव मिले, तीसरी की तलाश में रविवार को फिर चलेगा अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The bodies of two of the three teenage girls were found in the Ganges, the search for the third one will run again on Sunday.
रजपुरा थाना क्षेत्र के हरिबाबा बांध गंगा घाट पर नहाते समय बहीं तीन किशोरियों में से दो के शव पीएसी के गोताखोरों और राज्य आपदा मोचन दल के जवानों को मिल गए हैं। जबकि तीसरी किशोरी की तलाश रविवार की सुबह से की जाएगी। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम कराए बिना ही परिजन शव लेकर कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बिचैटा गांव के लिए रवाना हो गए। डीएम और एसपी ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से पीएसी के गोताखोरों और राज्य आपदा मोचन दल के जवानों ने किशोरियों की तलाश में अभियान चलाया था। तीनों किशोरियां शुक्रवार की दोपहर 12 बजे करीब गंगा में नहाते समय बह गई थीं। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे घटना से 23 घंटे बाद प्रिंयका (15) पुत्री मोतीलाल का शव घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर गंगा के अंदर किसी चीज में फंसा हुआ मिला। वहीं दूसरी किशोरी गीता (15) पुत्री वीर सिंह का शव 30 शाम को छह बजे करीब बुलंदशहर जिले की सीमा में घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर मिला। यह शव घटना से 30 घंटे बाद मिल सका। जबकि तीसरी किशोरी सरिता (14) पुत्री वीर सिंह का पता नहीं चल सका है। सरिता की तलाश में रविवार की सुबह से फिर गोताखोर अभियान चलाएंगे। शव मिलने के बाद परिजन बिलख पड़े और पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव गांव ले गए। जहां देर शाम अंतिम संस्कार कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो शुक्रवार को कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिचैटा निवासी जीतू पुत्र खुशीराम परिवार व रिश्तेदारों के साथ रजपुरा थाना क्षेत्र के हरिबाबा बांध गंगा घाट पर छह महीने की बेटी निर्मला और तीन वर्षीय बेटा बिट्टू का मुंडन संस्कार कराने आए थे। यह सभी 31 लोग महिंद्रा पिकअप में सवार होकर पहुंचे थे। मुंडन संस्कार के दौरान कुछ लोग नहाने के लिए गंगा में पहुंच गए। इस दौरान नौ लोग बह गए। छह लोगों को तो बचा लिया गया था लेकिन तीन किशोरियां बह गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed