{"_id":"62a6505307498174f05b0e56","slug":"the-bike-rider-going-to-eat-food-at-the-hotel-was-hit-by-a-tractor-trolley-dies-sambhal-news-mbd4312452115","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल पर खाना खाने जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल पर खाना खाने जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
संभल। होटल में खाना खाने जा रहे बाइक सवार किसान को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। इसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन किसान को निजी अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय किसान की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा। इस कारण कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई।
संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मद टांडा निवासी महावीर (55) पुत्र सुक्कन खेती किसानी करते थे। शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह बाइक से होटल में खाना खाने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव बैटला तिराहे के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने देखा तो घायल के परिजनों को फोन कर हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को उठाया और शहर के निजी अस्पताल ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया गया।
मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया और शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।