फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The baraati and the villagers went fiercely with sticks and sticks for dancing

डांस करने को लेकर बराती और ग्रामीणों में जमकर चले लाठी-डंडे, खेत खलिहानों में भागते नजर आए बराती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The baraati and the villagers went fiercely with sticks and sticks for dancing
संभल। बरात में डांस करने को लेकर बराती और ग्रामीण आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। बराती इधर भागने लगे। ग्रामीण काफी संख्या में एकत्र हुए तो बरातियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। तीन लोग घायल हुए हैं। एक बराती को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छुड़ाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। एक महिला ने कुंडल खींचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर युवक को ग्रामीण के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान गांव में काफी हंगामेभरा माहौल बना रहा। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव चिरौली भगवंतपुर में रविवार की शाम 4.30 बजे करीब एक ग्रामीण की बेटी की बरात अमरोहा के गांव बरखेड़ा राजपुर से आई थी। बरात चढ़त का कार्यक्रम शुरू हुआ। डांस करने को लेकर बराती और गांव के कुछ लोग विवाद करने लगे। मारपीट शुरू हुई तो लाठी-डंडे और लात घूसे जमकर चले। बराती बचकर खेत खलिहानों में दौड़ पड़े।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ाकर बरातियों की पिटाई की। मारपीट में घायल हुए दो बरातियों ने अपनी पहचान गांव बरखेड़ा राजपुर निवासी सुमित और फैजान के रूप में कराई। गांव चिरौली भगवंत पुर निवासी सोनू को भी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला ने कुंडल खींचने का आरोप लगाया और बरात में आए युवक की जमकर पिटाई की। जिसको बाद में पुलिस ने बामुश्किल छुड़ाया। घायलों का बहजोई सीएचसी में उपचार कराया गया है। देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। बरात भी जिम्मेदार लोगों ने विदा करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed