{"_id":"6701cc73b657ae495d0c02e5","slug":"the-audience-was-thrilled-to-see-the-lakshman-parashuram-dialogue-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-115137-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लक्ष्मण-परशुराम संवाद देखकर रोमांचित हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लक्ष्मण-परशुराम संवाद देखकर रोमांचित हुए दर्शक
Sun, 06 Oct 2024 05:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका के मैदान में चल रही रामलीला में शनिवार को धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान राम और सीता के पुष्प वाटिका में मिलने और धनुष यज्ञ की लीला का भावपूर्ण मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
सीता स्वयंवर में अनेक राजाओं ने शिव धनुष को उठाने का प्रयास किया। किंतु वे उसे हिला भी न सके। यह देख राजा जनक दुखी हो गए। प्रभु राम ने गुरु की आज्ञा पाकर धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई तो धनुष टूट गया। जिसके बाद ढोल नगाड़े बजने लगे, देवगण पुष्पवर्षा करने लगे। तभी तीव्र ध्वनि का स्वर सुन भगवान परशुराम वहां आ पहुंचे और अपने आराध्य शिव का धनुष तोड़ने वाले को सजा देने की बात कहने लगे। जिस पर लक्ष्मण क्रोधित हो बोले आप जैसे मुनि को क्रोध शोभा नहीं देता। धनुष पुराना था, उठाने के प्रयास में ही टूट गया। इधर सीता जी ने प्रभु राम के गले में जयमाल डाल दी। सभी भक्तगण प्रभु राम और सीता माता की जय जयकार कर प्रफुल्लित हो उठे। इस दौरान शोभित गुप्ता, राहुल शर्मा, अभिनंदन शर्मा, पूरन त्यागी, राजकुमार शर्मा, संजय पोली, अनुज शर्मा, उज्ज्वल सक्सेना, सुमित शास्त्री, आकाश आदि रहे।