{"_id":"670086371361b33c85044204","slug":"the-accused-of-commenting-on-hazrat-mohammad-should-be-arrested-burke-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-115111-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरत मोहम्मद पर टिप्पणी करने का आरोपी हो गिरफ्तार : बर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत मोहम्मद पर टिप्पणी करने का आरोपी हो गिरफ्तार : बर्क
Sat, 05 Oct 2024 05:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
संभल। हजरत मोहम्मद साहब को लेकर नरसिंहानंद द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नाराजगी जताई है। साथ ही केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाने और प्रदेश सरकार से नरसिंहानंद को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
शुक्रवार को सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर पर मीडिया से वार्ता की। इस दौरान सांसद ने कहा कि नरसिंहानंद ने जो आपत्तिजनक टिप्पणी कर हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी की है उससे हिन्दुस्तान हीं नहीं बल्कि पूरी दुनिया के मुसलमानों में रोष है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है लेकिन गिरफ्तार नहीं किया गया है। सांसद ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा है कि इस तरह की टिप्पणी रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। जिसमें फांसी दिए जाने का प्रावधान हो। आगे कहा कि जब सदन शुरू होगा तो वह इस मामले में कानून बनाने की मांग करेंगे। आगे कहा कि देश का माहौल खराब करने की यह साजिश है। भाजपा और आरएसएस का संरक्षण है। तभी इस तरह की टिप्पणी की जा रही हैं। जो मुसलमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि नरसिंहानंद की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह धरना देंगे और जरूरत पड़ी तो सर्वोच्च न्यायालय तक जाएंगे।