{"_id":"6176ff89c58c3f74c534c38f","slug":"the-accused-caught-with-a-knife-ran-away-from-the-police-station-by-dodging-the-police-sambhal-news-mbd407403158","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू के साथ पकड़ा आरोपी थाने से पुलिस को चकमा देकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू के साथ पकड़ा आरोपी थाने से पुलिस को चकमा देकर भागा
विज्ञापन
संभल। चाकू के साथ पकड़ा आरोपी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर थाने से भाग निकला। पुलिस कर्मियों को जब इसकी जानकारी हुई तो थाने में हड़कंप मच गया। सभी पुलिस कर्मी उसको पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे। जिसे बाद में बमुश्किल पकड़ लिया। आरोपी दोबारा पकड़ने जाने पर पुलिस की जान में जान आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
सोमवार की सुबह हयातनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही सरायतरीन में घूमते हुए एक संदिग्ध को पकड़ा था। तलाशी लेने पर आरोपी के पास चाकू बरामद हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान निवासी मोहल्ला कोटला सरायतरीन बताया था। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई और एक कक्ष में बैठा दिया था। दोपहर करीब सवा बारह बजे थाने में सभी पुलिस कर्मी अपने काम में लग गए। इस दौरान आरोपी पुलिस कर्मियों की नजरों से बचकर थाने से बाहर निकल गया और दौड़ लगा दी। थाने के बाहर खड़े लोगों ने जब उसे भागते हुए देखा, शोर मचा दिया और पुलिस कर्मियों को बताया। थाने से आरोपी के भाग जाने पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को थोड़ी दूर खेतों में पीछाकर पकड़ लिया और थाने ले आई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
थाने से आरोपी के फरार होने की जानकारी मुझे आपके माध्यम से मिली है। इससे पहले कोई जानकारी नहीं थी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अरुण कुमार, सीओ संभल