{"_id":"674b6c3bb8f33000f0094ca4","slug":"tension-calmed-but-police-and-pac-remained-on-guard-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116973-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तनाव शांत पर पुलिस और पीएसी का पहरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तनाव शांत पर पुलिस और पीएसी का पहरा बरकरार
Sun, 01 Dec 2024 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
संभल। बवाल के एक सप्ताह बाद तनाव तो शांत हो गया, लेकिन पुलिस चौकसी बरत रही है। शहर में 10 कंपनी पीएसी और आरएएफ तैनात हैं। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों से आई फोर्स की तैनाती है। जिले की फोर्स भी लगी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि शहर में शांतिपूर्ण माहौल है लेकिन एहतियातन प्रमुख चौराहे और बाजार में फोर्स तैनात है।
दरअसल रविवार को हुए बवाल के बाद से शहर छावनी में तब्दील है। पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बल की मुस्तैदी है। बवाल के बाद मुरादाबाद व बरेली मंडल के जिलों से फोर्स बुलाकर लगाई गई थी। बरेली मंडल के जिलों की फोर्स को भेज दिया है लेकिन मुरादाबाद मंडल के जिलों की फोर्स मुस्तैद है। एसपी ने बताया कि चौकसी तो लगातार रहेगी। जिससे माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। लोगों के बीच विश्वास बहाली के लिए भी प्रयास किए गए और उसका असर भी दिख रहा है। बाजार पूरी तरह खुल गया है।
डीएम और एसपी ने जामा मस्जिद के नजदीक किया गश्त, बाजार में भी पहुंचे
शनिवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई फोर्स के साथ शहर में गश्त करने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने जामा मस्जिद के नजदीक भी गश्त की। इसके बाद बाजार में पहुंचे। जहां लोगों से संवाद कर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
000
कोट
हमारी प्राथमिकता है शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनवाया जाए। बाजार खुल चुका है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर 10 दिसंबर तक रोक लगा दी है। शहर अपनी पटरी पर लौट रहा है। बाहर से आने वाले लोगों को भी चाहिए कि वह संभल प्रशासन का सहयोग करें और अभी अपने दौरे रद्द करें। 10 दिसंबर के बाद ही जिले में आएं। -डॉ.राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल
000
कोट
हम एहतियाती तौर पर सतर्कता बरत रहे हैं। इसलिए जगह जगह फोर्स को लगाया हुआ है। बाजार में शनिवार को काफी भीड़ दिखाई दी। बवाल के बाद जो शहर का माहौल अशांत हो गया था। वह अब पूरी तरह शांत है। आम लोगों का भी इसमें सहयोग मिल रहा है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल