फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ten buses went to Maha Kumbh, passengers from Delhi, Moradabad and Badaun are troubled

Sambhal News: महाकुंभ में गई दस बसें, दिल्ली, मुरादाबाद और बदायूं के यात्री परेशान

Wed, 22 Jan 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 22 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ten buses went to Maha Kumbh, passengers from Delhi, Moradabad and Badaun are troubled

विज्ञापन
चंदौसी। महाकुंभ के लिए रोडवेज की दस बसें लगाई गई हैं। इसका असर भी अन्य दिशाओं में जाने वाले यात्रियों पर मंगलवार को दिखाई दिया। सुबह के समय बसों की किल्लत होने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रेलवे फाटक पर जाम की समस्या के चलते भी अन्य बसें भी देरी से रोडवेज पहुंच रही हैं।
मंगलवार को रोजाना की तरह सुबह के समय दिल्ली, मुरादाबाद, बदायूं दिशा में जाने वाले यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया। आलम ये था कि रोडवेज स्टैंड पर कोई बस नहीं थी। जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। आलम ये हो गया कि एक बस के पहुंचने पर यात्रियों की भीड़ बस पर टूट पड़ती। यात्रियों को सीट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। दोपहर 12 बजे तक इक्का दुक्का बस ही रोडवेज स्टैंड पर पहुंची। दोपहर 12 बजे के बाद व्यवस्था दुरुस्त होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मालगोदाम रेलवे फाटक पर जाम भी बना मुसीबत
चंदौसी। रोडवेज बस स्टैंड पर मुरादाबाद और बदायूं की ओर से आने वाली बसों को मालगोदाम रेलवे फाटक से होकर जाना पड़ता है। वहीं मंडी समिति रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। जिससे उधर से गुजरने वाले वाहन भी मालगोदाम रेलवे फाटक से होकर गुजरते हैं। जिस कारण फाटक बंद होने पर लंबा जाम लग जाता है। जाम में फंस कर बसों को रोडवेज स्टैंड तक पहुंचने में देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं दिल्ली जाने के लिए सुबह 10 बजे रोडवेज स्टैंड पर पहुंच गया था। दो घंटे इंतजार के बाद भी बस नहीं मिली। जिससे निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है।
भूपेंद्र सिंह, गांव कुढ़फतेहगढ़

मुझे मुरादाबाद जरूरी कार्य से जाना था। मैं सुबह नौ बजे रोडवेज स्टैंड पर पहुंचा तो वहां कोई बस नहीं थी। मुरादाबाद की बस भी काफी देर बाद आयी। जिससे समय काफी खराब हुआ।

शिवा कुमार, नरौली।

दस बसें प्रयागराज के लिए भेजी गई हैं। इसके बावजूद बसों की कमी ज्यादा नहीं है। इसके अलावा मालगोदाम रेलवे फाटक काफी देर तक बंद होने से जाम में फंस कर बसों को स्टैंड तक पहुंचने में देरी हुई। यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
राजू यादव, रोडवेज स्टैंड प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed