{"_id":"6a1b4e30e99990207e05e70c","slug":"tempo-and-e-rickshaw-collide-on-highway-five-injured-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129712-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईवे पर टेंपो और ई रिक्शा की भिड़ंत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईवे पर टेंपो और ई रिक्शा की भिड़ंत, पांच घायल
विज्ञापन
बबराला। थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर टेंपो और ई-रिक्शा की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया है।
थाना क्षेत्र क्षेत्र के गांव सिंहदलनपुर निवासी दुष्यंत बबराला से अपनी बेटी व बच्चों को छोड़ने उसकी ससुराल गांव बिचपुरी सैलाब थाना गुन्नौर टेंपो से जा रहे थे। हाईवे पर अफसर नगर के पास टेंपो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सवार बेटी यशोदा पत्नी चंद्रकेश, उपासना एक वर्ष, डोली तीन वर्ष, लक्ष्मी छह वर्ष पुत्री चंद्रकेश निवासी बिचपुरी सैलाब थाना गुन्नौर घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी गुन्नौर लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को घर भेज दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दुष्यंत व उपासना को हायर सेंटर रेफर कर दिया। टेंपो और ई-रिक्शा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गुन्नौर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद