फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Temperature dropped due to heavy rain

Sambhal News: झमाझम हुई बारिश से तापमान आई गिरावट

Sun, 10 Sep 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 10 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to heavy rain
चंदौसी। जिले में शुक्रवार की रात से रुक रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। लगातार हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली है। मौसम सुहाना हो गया है। वही शहर में कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन पर सड़कों पर कीचड़ फैला रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे से मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश शुरू हो गई। रात व शनिवार को शाम करीब चार बजे तक हल्की हल्की बूंदाबांदी हो रही। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह व दोपहर में छात्र भींगत हुए स्कूल गए और भींगते हुए ही वापस घर पहुंचे। दिन भर लोग छाता लेकर बाहर घूमते रहे और मौसम का आनंद लिया। बाजारों में भी भीड़- भाड वाले स्थानों पर लोगों की रौनक कम दिखी। इसी दौरान बारिश से नगर के कई स्थानों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई। नगर के स्टेशन रोड, फव्वारा चौक, एफआर रोड, मौलागढ़ स्थित शिव मंदिर रोड, गैस गोदाम रोड, गुलडेहरा रोड, आवास विकास कॉलोनी आदि स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शहर की सड़कों पर कीचड़ फैल गया। दिन भर लोगों को कीचड़ का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार की रात को भी तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। कई स्थानों पर किसानों की धान की फसल गिर गई थी। शुक्रवार की रात से लगातार हल्की बारिश हो रही है। पर हवा की गति कम है। बारिश के साथ हवा को देखकर किसान चिंतित है। बारिश के साथ हवा से धान व गन्ने की फसल खेत में गिर जाएगी। इस समय धान की फसल में बाली आ गई है। गांव बुधनगर खंडुआ के किसान आनंद सेन ने बताया कि सोमवार को बारिश व हवा से उनकी करीब डेढ़ एकड़ धान की फसल खेत में गिर गई। फसल पर बाली आ हुई। इससे धान काला जाएगा और पतला रहा जाएगा। काले दोनों को बेचने में भी दिक्कत आएगी। वही खेत में गन्ने की फसल गिरने से उसके उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed